casaestate.in

Lucknow Wellness City आखिर है क्या?

Lucknow Wellness City कोई छोटी कॉलोनी या साधारण प्लॉटिंग नहीं है, बल्कि यह लखनऊ का आने वाला पूरा नया शहर है, जिसे खास तौर पर health, greenery और peaceful life को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हर इंसान एक ऐसी जगह चाहता है जहाँ शांति हो, स्वच्छ वातावरण हो और स्वस्थ जीवनशैली मिल सके। इसी सोच को साकार करता है Lucknow Wellness City — लखनऊ का एक आधुनिक, ग्रीन और प्लान्ड टाउनशिप प्रोजेक्ट, जो आने वाले समय में शहर की पहचान बदलने वाला है।

 

यह प्रोजेक्ट कितना बड़ा है?

Lucknow Wellness City लगभग 1,400–1,500 एकड़ में फैलाया जा रहा है।

यानि इतना बड़ा कि:

  • इसके अंदर अलग-अलग सेक्टर होंगे

  • स्कूल, अस्पताल, मार्केट सब इसी के अंदर होंगे

  • बाहर जाने की ज़रूरत कम पड़ेगी

यह प्रोजेक्ट LDA (Lucknow Development Authority) द्वारा डेवलप किया जा रहा है, इसलिए यह सरकारी और प्लान्ड प्रोजेक्ट है।

इसके अंदर क्या-क्या बनेगा?

अब सबसे जरूरी सवाल — अंदर क्या मिलेगा?
तो ध्यान से समझिए 

रहने के लिए प्लॉट और घर

  • हजारों रेसिडेंशियल प्लॉट होंगे

  • छोटे, मीडियम और बड़े साइज – सब तरह के

  • लोग अपना घर या विला खुद बनवा सकेंगे

  • साथ ही फ्लैट / ग्रुप हाउसिंग भी होगी

📍 Lucknow Wellness City की लोकेशन और कनेक्टिविटी

Lucknow Wellness City सुल्तानपुर रोड के पास स्थित है और आउटर रिंग रोड (किसान पथ) से जुड़ा हुआ है।
यह लोकेशन शहर के प्रमुख इलाकों से आसानी से कनेक्ट होती है, जैसे:

  • अमौसी एयरपोर्ट

  • गोमती नगर

  • आईटी सिटी

  • शहीद पथ

  • मेडिकल और एजुकेशनल हब

यही वजह है कि यह लोकेशन रहने और निवेश — दोनों के लिए बेहद शानदार मानी जा रही है।

कुछ अन्य लखनऊ के LDAअप्रूव प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *